
50+ कथन और तर्क टेस्ट | Statement and Argument Question In Hindi
Statement and Argument Hindi MCQ’s
Q-41. कथन:
क्या भारत में चुनाव से पूर्व होने वाले जनमत सर्वेक्षणों पर रोक लगा देनी चाहिए?
तर्क:-
I. हाँ, यह मतदाताओं के मन को प्रभावित कर सकता है, जिससे नतीजों पर असर पड़ेगा।
II. नहीं, इस तरह के सर्वेक्षण पूरे विश्व में लागू किए जाने चाहिए।
Q-42. कथन:
क्या इस तरह के शब्दों कि “धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है” सिगरेट पैकेटो पर अवश्य लिखे जाने चाहिए?
तर्क:-
I. हाँ, यह नशा करने वाले व्यक्तियों को यह महसूस कराने के लिए आवश्यक है कि वह जहरीली वस्तुओं का सेवन ना करें।
II. नही, यह नशा करने वाले व्यक्ति के आनंद में बाधा उत्पन्न करेगा।
Q-43. कथन:
क्या राजनीतिक कारणों के कारण अपहरणकर्त्ता को फिरौती देने की शर्तों पर सहमत होना सही है?
तर्क:-
I. हाँ, पीड़ितों का सुरक्षित रहना सबसे अधिक आवश्यक है।
II. नहीं, इससे अपहरणकर्त्ताओं का हौसला बढ़ेगा तथा वे लगातार इस तरह की अपराधिक गतिविधियाँ करते रहेंगे।
Q-44. कथन:
क्या स्थानांतरण कृषि का अभ्यास किया जाना चाहिए?
तर्क:
I. नहीं, यह समय को बर्बाद करने वाला अभ्यास है।
II. हाँ, कृषि करने के आधुनिक तरीके बहुत मँहगे (खर्चीले) है।
Q-45. कथन:
क्या उच्च शिक्षा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए होनी चाहिए जो इसका खर्च वहन कर सकते है?
तर्क:-
I. हाँ, उच्च शिक्षा बहुत मँहगी है, अतः यह मुफ्त नहीं दी जानी चाहिए।
II. नही, यहाँ बहुत सारे ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी है जो इसका खर्च वहन नही कर सकते, उन्हें भी उच्च शिक्षा दी जानी चाहिए।