50+ कथन और तर्क टेस्ट | Statement and Argument Question In Hindi

Statement and Argument Hindi MCQ’s

Q-41. कथन:
क्या भारत में चुनाव से पूर्व होने वाले जनमत सर्वेक्षणों पर रोक लगा देनी चाहिए?

तर्क:-
I. हाँ, यह मतदाताओं के मन को प्रभावित कर सकता है, जिससे नतीजों पर असर पड़ेगा।
II. नहीं, इस तरह के सर्वेक्षण पूरे विश्व में लागू किए जाने चाहिए।

[showhide type="links41" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(a) केवल I तर्क मजबूत है।
Solution:

जनमत सर्वेक्षण किसी व्यक्ति विशेष की सोच को प्रभावित कर सकते है। तथा उनके दिमाग को उनकी मूल सोच से भिन्न कर सकते है। अतः तर्क I सही है।
जबकि किसी दूसरे देश द्वारा चलाई जाने वाली किसी योजना का अन्धनुकरण करना प्रासंगिक नही है। अतः तर्क II गलत है।
[/showhide]

Q-42. कथन:
क्या इस तरह के शब्दों कि “धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है” सिगरेट पैकेटो पर अवश्य लिखे जाने चाहिए?

तर्क:-
I. हाँ, यह नशा करने वाले व्यक्तियों को यह महसूस कराने के लिए आवश्यक है कि वह जहरीली वस्तुओं का सेवन ना करें।
II. नही, यह नशा करने वाले व्यक्ति के आनंद में बाधा उत्पन्न करेगा।

[showhide type="links42" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(a) केवल I तर्क मजबूत है।
Solution:

स्पष्टतः, इस तरह के शब्दों को सिगरेट के पैकटो पर लिखने से धुम्रपान करने वाले इसके दुष्प्रभाव से परिचित होंगें। अतः तर्क I सही है।
धुम्रपान एक बुरी आदत है जो स्वास्थ्य को लबें समय तक के लिए नुकसान पहुचाती है। तथा यह कोई आनंद की वस्तु नही है। अतः, तर्क II गलत है।
[/showhide]

Q-43. कथन:
क्या राजनीतिक कारणों के कारण अपहरणकर्त्ता को फिरौती देने की शर्तों पर सहमत होना सही है?

तर्क:-
I. हाँ, पीड़ितों का सुरक्षित रहना सबसे अधिक आवश्यक है।
II. नहीं, इससे अपहरणकर्त्ताओं का हौसला बढ़ेगा तथा वे लगातार इस तरह की अपराधिक गतिविधियाँ करते रहेंगे।

[showhide type="links43" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(e) I और II दोनों तर्क मजबूत है।
Solution:

दोनों ही कथन तर्क को मजबूती प्रदान करते है। अपहरणकर्ता की अपराधिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए नही, पीड़ित को सुरक्षित रखने के लिए शर्तों को मानना चाहिए।
[/showhide]

Q-44. कथन:
क्या स्थानांतरण कृषि का अभ्यास किया जाना चाहिए?

तर्क:
I. नहीं, यह समय को बर्बाद करने वाला अभ्यास है।
II. हाँ, कृषि करने के आधुनिक तरीके बहुत मँहगे (खर्चीले) है।

[showhide type="links44" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(a) केवल I तर्क मजबूत है।
Solution:
स्पष्टतः, स्थानांतरण कृषि में जमीन के एक हिस्से पर कृषि की जाती है तथा जब यह जमीन अनउपजाऊ हो जाती है तब किसी दूसरे हिस्से का कृषि के लिए चयन किया जाता है। यह पूर्णत: कृषि अभ्यास तथा जमीन की बर्बादी है। अतः केवल तर्क I सही है।
[/showhide]

Q-45. कथन:
क्या उच्च शिक्षा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए होनी चाहिए जो इसका खर्च वहन कर सकते है?

तर्क:-
I. हाँ, उच्च शिक्षा बहुत मँहगी है, अतः यह मुफ्त नहीं दी जानी चाहिए।
II. नही, यहाँ बहुत सारे ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी है जो इसका खर्च वहन नही कर सकते, उन्हें भी उच्च शिक्षा दी जानी चाहिए।

[showhide type="links45" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(b) केवल II तर्क मजबूत है।
Solution:

राष्ट्र की पूर्ण उन्नति के लिए विद्यार्थियों तथा प्रतिभाशाली व्यक्तियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए. चाहे इसके लिए सरकार को ही धनराशि देने पड़े। अतः II सही है।
[/showhide]

Leave a Comment