कथन एंव तर्क रीजनिंग प्रश्न
Q-31.कथन:
क्या आयकर को भारत में बंद कर देना चाहिए?
तर्क:-
I. हाँ, यह वेतन कमाने वालों पर अतिरिक्त दबाव है।
II. नहीं, यह राजस्व प्राप्त करने का एक अच्छा तरीका है।
Answer :(b) केवल II तर्क मजबूत है।
Solution:
आयकर इसलिए लगाया जाता है कि प्रत्येक नागरिक देश के संरचनात्मक विकास में अपनी आय में से कुछ सहयोग दे सके। अतः तर्क I गलत है।
जबकि आयकर देश के कोषागार में वृद्धि करने के लिए सरकार के पास एक अच्छा तरीका है। अतः तर्क II सही है।
Q-32. कथन:
क्या भारत को विकास के लिए बहुत सारी योजनाओं की आवश्यकता है?
तर्क:-
I. हाँ, क्योंकि किसी भी उचित योजना के बिना कुछ भी प्राप्त करना संभव नही है।
II. नहीं, योजना बनाने में बहुत अधिक समय, धन तथा ऊर्जा नष्ट होती है।
Answer :(a) केवल I तर्क मजबूत है।
Solution:
किसी भी नये विकास कार्यक्रम को शुरू करने से पहले उसका लक्ष्य, योजना प्रयोग, तथा उसके लिए दिए जाने वाले फंड जो कार्य की सही दिशा दिखाते हो, निर्धारित करना आवश्यक है। अतः, तर्क I सही है।
योजना उपलब्ध संसाधनों तथा फंड को क्रमानुसार करने तथा उनका प्रयोग करके लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करती है।' अतः इस पर लगने वाला धन व्यर्थ नही जायेगा। अतः तर्क II वैध नही है।
Q-33. कथन:
क्या उन लोगों को जो दहेज के खिलाफ बने कानून के विरूद्ध, दहेज लेते है, दण्ड दिया जाना चाहिए?
तर्क:-
I. हाँ, जो कानून की अवहेलना करे उन्हें दण्ड दिया जाना चाहिए।
II. नहीं, दहेज बहुत पुराने समय से समाज की जड़ो में है।
Answer :(a) केवल I तर्क मजबूत है।
Solution:
स्पष्टतः, कानून इसलिए बनाए गए है कि कोई भी व्यक्ति इनका उल्लंघन न करें। अतः जो व्यक्ति इनका उल्लंघन करते है, उन्हें दंड दिया जाना चाहिए। अतः तर्क I सही है। एक गलत कार्य, चाहे उसकी जड़े कितनी भी गहरी हो समाप्त कर देना चाहिए। अतः तर्क II गलत है.
Q-34.कथन:
क्या फैशनेबल कपड़ो पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए?
तर्क:-
I. हाँ, क्योंकि फैशन बदलता रहता है जिससे कपड़े की खपत बढ़ जाती है।
II. नही, फैशनेबल कपड़े व्यक्ति की आत्म अभिव्यक्ति को प्रकट करते है, तथा यह हर किसी का मौलिक अधिकार है।
Answer :
Solution:
स्पष्टतः, फैशनेबल कपड़ों पर प्रतिबंध व्यक्तिगत पसंद पर प्रतिबंध होगा। यह प्रत्येक व्यक्ति की स्वतंत्रता के आधार के अंतर्गत आता है। अतः केवल तर्क II सही है।
Q-35. कथन:
क्या भारत को सभी बुनियादी ढाँचे के विकास की योजना निजी क्षेत्र को दे देनी चाहिए?
तर्क:
I. नहीं, निजी क्षेत्र इस तरह की योजना को सम्भालने के लिए सुसज्जित नहीं है।
II. हाँ, क्योंकि विकसित देशों में इस तरह की योजना निजी क्षेत्र को ही दी जाती है।
Answer :(d) न तो I न ही II तर्क मजबूत है।
Solution:
स्पष्टतः, ऐसी योजना जब निजी क्षेत्र को दी जाती है तो, वह सक्षम प्राधि कारी संस्था को ही जाती है। अतः, तर्क I गलत है.
तथा इस आधार पर किसी क्षेत्र को योजना देना कि विदेशों में इस तरह से कार्य होता है। यह तर्क संगत नही है। अतः II भी कथन को मजबूती प्रदान नही करता।