50+ कथन और तर्क टेस्ट | Statement and Argument Question In Hindi

Statement and Argument Questions In Hindi

Q-6. कथन:
क्या सभी कार्यरत चिकित्सको को सरकार के नियंत्रण में कार्य करना चाहिए, जिससे वे सरकार से वेतन प्राप्त करे तथा मरीजों का मुफ्त में इलाज करे?

तर्क:-
I. नहीं, कोई देश इस तरह का अप्रजातांत्रिक कार्य कैसे कर सकता है?
II. हाँ, क्योंकि कई समस्याओं के बावजूद यह चिकित्सा के क्षेत्र में अनैतिक उन्मूलन को कम करने में मदद करेगा।

[showhide type="links6" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer : (b) केवल II तर्क मजबूत है।
Solution:
एक चिकित्सा अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए मरीजों को गलत तथा अनावश्यक उपचार के लिए कह सकता है। अतः तर्क II सही है।
सामान्य, लोगों के फायदे के लिए किया गया कोई भी कार्य अप्रजातांत्रिक नहीं हो सकता, अतः तर्क I गलत है।
[/showhide]

Q-7. कथन:
क्या उच्च शिक्षा को कुछ समय के लिए पूर्णतः बंद कर देना चाहिए?

तर्क:
I. नहीं, यह देश के भविष्य की प्रगति में बाधा उत्पन्न करेगी।
II. हाँ, यह शिक्षित बेरोजगारी को कम करने में मदद करेगी।

[showhide type="links7" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(a) केवल I तर्क मजबूत है।
Solution:

स्पष्टतः, उच्च शिक्षा बेरोजगारी बढ़ाने का कारण नही है। वास्तव में, यह रोजगार को उत्पन्न करता है। अतः तर्क II गलत है। उच्च शिक्षा देश के विकास को बढ़ाती है, अतः तर्क I सही है।
[/showhide]

Q-8. कथन:
क्या भारत के प्रत्येक राज्यों में एक से अधिक उच्च न्यायालय होने चाहिए?

तर्क:
I. नही, यह करदाता के धन की सरासर बर्बादी होगी।
II. हाँ, यह बहुत समय से अपूर्ण चल रहे मामलो को हल करने में मदद करेगा।

[showhide type="links8" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(b) केवल II तर्क मजबूत है।
Solution:
स्पष्टतः, उच्च न्यायलय में वृद्धि कार्य को गति प्रदान करेगा तथा अधूरे कार्य को पूरा करने में मदद करेगा। अतः तर्क II सही है.
तथा इससे धन की बर्बादी की जगह उसका सही उपयोग होगा। अतः तर्क I सही नही है.
[/showhide]

Q-9. कथन:
क्या एकल परिवार संयुक्त परिवार से ज्यादा अच्छे है?

तर्क:-
I. नही, संयुक्त परिवार सुरक्षा को सुनिश्चित करते है, तथा काम के बोझ को कम करने में मदद करते है ।
II. हाँ, एकल परिवार अपनी स्वतंत्रता को सुनिश्चित करते है।

[showhide type="links9" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(e) I और II दोनों तर्क मजबूत है।
Solution:

स्पष्टतः, बहुत सारे लोगों के साथ होने के कारण संयुक्त परिवार अधिक सुरक्षित है तथा वहाँ कार्य भी साझेदारी से होता है। अतः तर्क I सही है।
एकल परिवार में व्यक्तियों की संख्या कम होने के कारण जिम्मेदारी भी कम होती है तथा स्वतंत्रता अधिक होती है। अतः तर्क II भी सही है।
[/showhide]

Q-10. कथन:
क्या भारत को पाकिस्तान को कश्मीर सौंप देना चाहिए?

तर्कः
I. नहीं, कश्मीर एक खूबसूरत राज्य है, तथा भारत इससे बहुत अधिक विदेशी मुद्रा
कमाता है।
II. हाँ, यह संघर्ष को रोकने में मदद करेगा।

[showhide type="links10" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(a) केवल I तर्क मजबूत है।
Solution:

स्पष्टतः, भारत एक ऐसे राज्य को अलग नही कर सकता जो बहुत अधिक विदेशी मुद्रा कमाता हो । अतः तर्क I सही है। इसके अलावा बिना शर्त एवं अनुचित तरीके से भूमि के किसी झगड़े का हल नही निकलता। अतः तर्क II गलत है।
[/showhide]

Leave a Comment