50+ कथन और तर्क टेस्ट | Statement and Argument Question In Hindi

कथन और तर्क टेस्ट हिंदी

Q-21. कथन:
क्या सभी शरणार्थियों को जिन्होंनें देश में अनाधिकारिक रूप से प्रवेश लिया है, उन्हें उनकी मातृभूति पर बलपूर्वक वापस भेज देना चाहिए?

तर्क:-
I. हाँ, क्योंकि उन्होंनें यहाँ कुछ क्षेत्रों पर अपना अधिकार करके कॉलोनी बसा ली है।
II. नहीं, उन्होंनें अपने घर भूख या किसी आतंक की वजह से छोड़े है, इसलिए मानवीयता के नाते उन्हें भेजने के लिए बल का प्रयोग नही करना चाहिए।

[showhide type="links21" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(b) केवल II तर्क मजबूत है।
Solution:

स्पष्टतः, शरणार्थी वे लोग है जिन्होंनें अपनी मातृभूमि को किसी आतंक या दुख की वजह से छोड़ा है। तथा उन्हें आश्रय की अधिक आवश्यकता है। अतः, तर्क II सही है। तर्क I कथन के विपरित है, अत: यह गलत है।
[/showhide]

Q-22. कथन:
क्या नए उद्योगों को मुम्बई में शुरू करना चाहिए?

तर्क:-
I. हाँ, इससे वहाँ कार्य के अवसर उत्पन्न होगें।
II. नहीं, इससे शहर में और अधिक प्रदूषण
बढ़ेगा।

[showhide type=”links22″ more_text=”जवाब देखें ” less_text=”Hide answer “]
Answer :(c) या तो I या II तर्क मजबूत है।
Solution:

नये उद्योगों का खुलना रोजगार के अवसर उत्पन्न करने के लिए लाभदायक है, तथा यह प्रदूषण में वृद्धि करने में भी सहायक होगा। अतः, या तो I या II कथन सही है।
[/showhide]

Q-23. कथन:
क्या सरकार को अंतर्राष्ट्रीय खेलों पर भारी मात्रा में होने वाले धन खर्च को रोक देना चाहिए?

तर्क:
I. हाँ, इस धन का प्रयोग गरीबों के उद्धार के लिए किया जा सकता है।
II. नहीं, इससे खिलाड़ी हताश (निराश) होगें तथा उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवसर नही मिलेंगे।

[showhide type="links23" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(b) केवल II तर्क मजबूत है।
Solution:

खेलों पर खर्च होने वाले धन को पूर्णतः नकारा नहीं जा सकता। क्योंकि यह खर्च सामाजिक तथा आर्थिक समस्याओं को दूर करने में प्रयोग किया जा सकता है। अतः, तर्क I सही नहीं है।
अगर खेलों पर होने वाले खर्च में कमी की जाए तो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभ्यास तथा सुविधाओं में पिछड़ जायेंगे। अतः, तर्क II सही है।
[/showhide]

Q-24. कथन:
क्या सभी तेल कंपनियों को पेट्रोलियम उत्पादो की कीमत बाजार की स्थिति को देखते हुए निर्धारित करने की अनुमति दे देनी चाहिए?

तर्क:
I. हाँ, यही केवल एक तरीका है, तेल कंपनियों को व्यवसायिक रूप से निर्भर करने का।
II. नहीं, इससे थोक मूल्य पर ही अतिरिक्त सामग्री देने का दबाव होगा जिसकी वजह से ढ़ेर सारी कठिनाईयाँ उत्पन्न होगी।

[showhide type="links24" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(b) केवल II तर्क मजबूत है।
Solution:
स्पष्टतः, तेल एक आवश्यक वस्तु है तथा इसकी कीमतों से शासित अन्य वस्तुओं की कीमत निर्धारित होती है। अतः कुछ तेल कम्पनियों के लाभ की अपेक्षा सामान्य लोगों की रूचि का ध्यान रखना आवश्यक है। अतः तर्क II सही है।
[/showhide]

Q-25. कथन:
क्या केन्द्र सरकार में कार्य करने वाले मंत्रियों की अधिकतम संख्या निर्धारित होनी चाहिए?

तर्कः
I. नहीं, जो राजनीतिक दल सत्ता में हो उसे अपने मंत्रियों की संख्या निर्धारित करने की स्वतंत्रता होती है।
II. हाँ, अतिरिक्त खर्च को बचाने के लिए मंत्रियों की संख्या संसद में उपस्थित कुल सीटों के साथ एक निश्चित अनुपात में होनी चाहिए।

[showhide type="links25" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(b) केवल II तर्क मजबूत है।
Solution:

स्पष्टतः, सरकार में कार्य करने वाले मंत्रियों की संख्या सीमित होनी चाहिए क्योंकि अधिक मंत्रियों की संख्या होने से सरकार का खर्च बढ़ेगा। अतः तर्क II सही है.
राजनीतिक दलों को यह शक्ति देने से वे अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए कम लोगों को सरकारी फंड पर रख सकते है। अतः, तर्क I गलत है.
[/showhide]

Leave a Comment