50+ कथन और तर्क टेस्ट | Statement and Argument Question In Hindi

Statement and Argument Questions For Practice in Hindi

Q-36.कथन:
क्या भारत में कॉलेज को विश्वविद्यालय का स्थान दे देना चाहिए?

तर्क:-
I. हाँ, कॉलेज अच्छी अवस्था में है तथा वह छात्रों के प्रदर्शन को जाँच सकता है, इसलिए डिग्री अधिक आवश्यक है।
II. नहीं, यह एक काल्पनिक सोच है, इससे भाई-भतीजावाद तथा भ्रष्टाचार से कॉलेज से डिग्री प्राप्त की जा सकती है।

[showhide type="links36" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(d) न तो I न ही II तर्क मजबूत है।
Solution:

स्पष्टतः, कॉलेज स्तर पर सभी विद्यार्थियों का मूल्यांकन उनकी विश्वविद्यालय परीक्षा के आधार पर किया जाता है। किसी भी आंतरिक व्यवहार के मापदंड के आधार पर नहीं। अतः, तर्क I गलत है.
तथा इस स्तर पर डिग्री वितरण भेदभाव रहित तथा विद्यार्थियों की योजना पर आधारित होता है। अतः II भी कथन का समर्थन नही करता।
[/showhide]

Q-37. कथन:
क्या हमारे देश को पापी तथा सताये पड़ोसियों के साथ उदार व्यवहार व सद्भावना का विस्तार करना चाहिए?

तर्क:-
I. हाँ, सद्भावना सदैव लाभकारी होती है।
II. नहीं, हमारे उदार व्यवहार तथा सद्भावना को हमारी कमजोरी माना जायेगा।

[showhide type="links37" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(e) I और II दोनों तर्क मजबूत है।
Solution:

स्पष्टतः, अच्छा व्यवहार कुछ विषय पर लंबे कलेश को आपसी बातचीत तथा शांतिपूर्वक समझौते से हल करने में मदद करता है। अतः तर्क I सही है। जबकि हमारे इस तरह के व्यवहार को हमारी कमजोरी समझा जा सकता है। जिससे दूसरे देश इस तरह की अपराधि क गतिविधियों में शामिल रहेंगे। अतः तर्क II सही है।
[/showhide]

Q-38. कथन:
क्या कुटीर उद्योगों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए?

तर्क:-
I. हाँ, ग्रामीण लोग रचनात्मक होते है।
II. हाँ, यह कुछ हद तक बेरोजगारी दूर करने में मदद करेगा।

[showhide type="links38" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(b) केवल II तर्क मजबूत है।
Solution:

स्पष्टतः, कुटिर उद्योग को ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ने से वहाँ व्यवसाय की संभावना बढ़ेगी। यह कारण कि ग्रामीण व्यक्ति अधि संरचनात्मक है, यह गलत है। अतः केवल तर्क II सही है।
[/showhide]

Q-39. कथन:
क्या जो भारतीय वैज्ञानिक विदेश में काम कर रहे हैं, उन्हें भारत वापस बुला लेना चाहिए?

तर्कः
I. हाँ, उन्हे खोज, सम्मान तथा सुख-सुविधाएँ भूलकर सर्वप्रथम मातृभूति की सेवा करनी चाहिए।
II. नहीं, हमारे पास प्रर्याप्त प्रतिभा है, इसलिए जहाँ वे रहते है, उन्हें रहने दिया जाए।

[showhide type="links39" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(d) न तो I न ही II तर्क मजबूत है।
Solution:

स्पष्टतः प्रत्येक व्यक्ति जहाँ कार्य करना चाहता है, वह उसके लिए स्वतंत्र होना चाहिए। तथा इस तरह की कोई बाध्यता नहीं होनी चाहिए कि वह अपने देश में ही कार्य करने के लिए सीमित रहे। अतः तर्क I गलत है।
जबकि प्रतिभाशील वैज्ञानिक राष्ट्र की उन्नति के लिए बहुत आवश्यक है अतः उन्हें अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि तथा अच्छी कार्य संभावनाएँ उपलब्ध करानी चाहिए जिससे वे मातृभूमि पर कार्य करे। अतः तर्क II गलत है।
[/showhide]

Q-40. कथन:
क्या न्यायपालिका को कार्यपालिका से स्वतंत्र होना चाहिए?

तर्क:
I. यह कार्यपालिका द्वारा किए जाने वाले क़ानूनी कार्य में अंकुश लगाने में मदद करेगा।
II. नहीं, इससे कार्यपालिका कठोर निर्णय लेने में सक्षम नहीं रहेगी।

[showhide type="links40" more_text="जवाब देखें " less_text="Hide answer "]
Answer :(a) केवल I तर्क मजबूत है।
Solution:

स्पष्टतः, स्वतंत्र न्यायपालिका भेदभाव रहित न्याय के लिए बहुत आवश्यक है जिससे कार्यपालिका कोई गलत मापदंड ना कर सके। अतः केवल तर्क I सही है।
[/showhide]

Leave a Comment