50+ Puzzle Reasoning Questions In Hindi। पहेली परीक्षण रीजनिंग

Puzzle Reasoning Questions And Answers In Hindi

Q.15-18. निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
आठ लोग ज़िया, यशीर, ज़ोरो, वाहिद, वरुण, उमा, तरुण और साहिल तीन अलग-अलग महीनों अर्थात् मार्च, जून और दिसंबर (एक ही वर्ष) में इस प्रकार पैदा हुए कि एक ही महीने में दो से कम और तीन से अधिक लोग पैदा नहीं हुए लेकिन जरूरी नहीं कि इसी ही क्रम में। उनमें से प्रत्येक को अलग-अलग रंग जैसे कि लाल, हरा, नीला, नारंगी, गुलाबी, सफेद, काला और ग्रे पसंद हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो। प्रत्येक अलग-अलग व्यवसायों जैसे – डॉक्टर, इंजीनियर, IAS, IPS, वैज्ञानिक, प्रोफेसर, शिक्षक और फैशन डिजाइनर से संबंधित हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में। वह जो एक शिक्षक है और वह जो एक इंजीनियर है उनका जन्म उस महीने में हुआ जिसमें 30 से अधिक दिन हैं। ज़ोरो को ग्रे रंग पसंद है और वह उसी महीने में पैदा हुआ जिसमें वरुण पैदा हुआ। केवल याशिर और साहिल मार्च में पैदा हुए थे। गुलाबी रंग पसंद करने वाले का जन्म उस महीने में हुआ जिसमें केवल 30 दिन हैं। उमा का जन्म उस महीने में नहीं हुआ जिसमें वरुण का जन्म हुआ। याशिर एक वैज्ञानिक है और गुलाबी रंग पसंद करने वाला एक डॉक्टर है। वाहिद नारंगी रंग पसंद करता है और उसी महीने में पै पैदा हुआ जिसमें उमा पैदा हुई । तरुण को गुलाबी रंग पसंद नहीं है। वह जो काला और जो नीला रंग पसंद करता है का जन्म एक ही महीने में हुआ। काला रंग पसंद करने वाला IAS है लेकिन वह उस महीने में पैदा नहीं हुआ जिसमें साहिल पैदा हुआ। लाल रंग पसंद करने वाले का जन्म उसी महीने में हुआ जिस महीने में जिया का हुआ। यशिर को हरा रंग और वरुण को गुलाबी रंग पसंद नहीं है। वह जो वैज्ञानिक है उसका जन्म उस महीने में हुआ जिसमें 30 से अधिक दिन हैं और वह जो एक प्रोफेसर है उसका जन्म उस महीनें में हुआ जिसमें 31 से कम दिन हैं। वह जो IPS है उसका जन्म उस महीने में हुआ जिसमें 31 से दिन कम हैं और वह जो IAS है उसका जन्म उस महीने में हुआ जिसमें 30 से अधिक दिन हैं। ज़ोरो न तो डॉक्टर और न ही IPS हैं। साहिल एक फैशन डिजाइनर हैं। उमा को काला रंग पसंद नहीं है और वह जो नारंगी रंग पसंद करता है इंजीनियर है। ज़ोरो का जन्म दिसंबर में नहीं हुआ था।

Q-15. निम्नलिखित में से कौन समूह से संबंधित नहीं है?
(1) वह जो IPS है।
(2) जिसे गुलाबी रंग पसंद है।
(3) वरुण
(4) वह जो जून में पैदा हुआ था।
(5) वह जो एक इंजीनियर है।

Q-16. ज़ोरो को कौन-सा रंग पसंद है?
(1) नीला
(2) ग्रे
(3) गुलाबी
(4) सफेद
(5) लाल

Q-17. निम्नलिखित में से कौन दिसंबर में पैदा हुआ था?
(1) ज़ोरो
(2) ज़िया
(3) यशीर
(4) वरुण
(5) इनमें से कोई नहीं

Q-18. निम्नलिखित में से कौन नारंगी रंग पसंद करता है?
(1) वरुण
(2) साहिल
(3) वाहिद
(4) उमा
(5) यशीर

Leave a Comment